Hair Loss Prevention Tips: बालों झड़ने से बचाने और खूबसूरत बनाने के लिए जरूर आजमाएं ये टिप्स
Hair Loss Prevention Tips: बालों के झड़ने और सफ़ेद होने की समस्या से निजात पाने के लिए लोग लाखों रूपए खर्च कर देते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट भी बालों को हमेशा सेहतमंद रखने की सलाह देते हैं। खान-पान और सही शैम्पू से लेकर तेल तक बहुत से हेयर टिप्स दिए जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही जरुरी टिप्स के बारे में जिनसे बालों को लंबा और ख़ूबसूरत बना सकते हैं।
SLS के इस्तेमाल से बचें
केमिकल्स से युक्त शैम्पू में फोम बनाने के लिए सोडियम लौरिल सल्फेट का इस्तेमाल किया जाता है। SLS युक्त शैम्पू आपके बालों में मौजूद प्रकृतिक तेल को खत्म कर देता है, जिससे आपके बाल रूखे और बेजान हो जाएंगे।
Read More: स्वीमिंग करने के हैं बेहद फायदे, बहुत सी बीमारियों को दूर करने के साथ ही शरीर को भी रखती है फिट
प्रोडक्ट्स का सही इस्तेमाल
सिर को धोने के लिए एक हल्के शैम्पू का इस्तेमाल करें, जो सिर्फ सिर में मौजूद गंदगी को निकालें। वहीं कंडिशनर को अपने पूरे बालों पर सही से लगाएं क्योंकि सबसे ज़्यादा नुकसान इसी हिस्से को पहुंचता है।
बालों को गुनगुने और ठंडे पानी से धोएं
बालों को गुनगुने पानी से धोने से सिर की त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं। खुले हुए पोर्स बालों के मोइश्चर और प्राकृतिक तेल को बेहतर तरीके से सोकते हैं। आखिर में बालों को ठंडे पानी से जरूर धोएं क्योंकि ऐसा करने से खुले हुए पोर्स बंद हो जाते हैं।
Read More: गंगा कोविड-फ्री घोषित, रिसर्च में नहीं दिखी कोरोना वायरस की मौजूदगी
सेहतमंद खाना
ज़रूरी पोषक तत्व और विटामिन सहित आहार ही आपके बालों को स्वस्थ और तेज़ी से लंबा होने में मदद करते हैं। साथ ही रोज़ाना एक्सरसाइज़ करने से भी आपके शरीर के साथ सिर में ब्लड सर्कूलेशन बढ़ता है, जो बालों को बढ़ने में मदद करता है और बाल गिरने की वजह 'तनाव' को भी कम करता है।
Read More: चेहरे की चमक बरकरार रखता है गुलाब जल, जानिए इसके फायदे
बालों को अच्छे से सुखाएं
बालों को सुखाने के लिए माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल करें। हेयरड्रायर को बाल सुखाने के लिए सिर से 6 इंच दूर रखें। साथ ही एक जगह ज़्यादा देर तक ड्रायर को न रखें, इससे बालों को नुकसान पहुंचता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qYzZTK
Post a Comment