How To Make Strawberry Face Mask At Home: जानिए स्ट्रौबरी फेस पैक के फायदे और बनाने की विधि
नई दिल्ली। How To Make Strawberry Face Mask At Home: दाग-धब्बों रहित और निखरी साफ त्वचा हर किसी को पसंद होती है। जिसके लिए हम ढेरों प्रयास करते हैं। तरह-तरह की क्रीम और रसायन युक्त उत्पादों के कारण त्वचा समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ भी सकती है। लेकिन आप अगर प्राकृतिक घरेलू उत्पादों में विश्वास रखते हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू फेस मास्क लेकर आए हैं, जो कील-मुहांसों और एक्ने की समस्या को कम करने के साथ त्वचा में चमक भी ला सकता है। और यह फेस मास्क है, स्ट्रौबरी क्रीम फेस मास्क। आइए जानते हैं इस फेस पैक को बनाने की विधि और लाभों के बारे में...
स्ट्रॉबेरी फेस पैक के लाभ:
• एंटी एजिंग
स्किन एजिंग की समस्या बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में कोलेजन उत्पादन की कमी से होती है। तो स्ट्रॉबेरी फेस पैक एंटी एजिंग के लक्षणों को कम करने के लिए मददगार साबित हो सकता है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद फोलिक एसिड तथा विटामिन-सी त्वचा की नई कोशिकाओं का निर्माण करने के साथ कोलेजन के उत्पादन में भी सहायक होता है। इसलिए स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल द्वारा त्वचा में कोलेजन की मात्रा में वृद्धि करके एजिंग के प्रभाव को धीमा किया जा सकता है।
• एक्ने की समस्या
एक अध्ययन के अनुसार, स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला सैलिसिलिक एसिड त्वचा की परत एपिडर्मिस को साफ करके रोम छिद्रों को खोलने का काम करता है। इसके अलावा यह त्वचा की नई कोशिकाओं के विकास में और विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म करने में कारगर हो सकता है। इसलिए स्ट्रौबरी फेस पैक के द्वारा एक्ने की समस्या में कमी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:
• एंटी-इंफ्लामेटरी गुण
स्ट्रॉबेरी में कई पॉलीफेनोल्स होते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाला गुण होता है। कई बार हमारी त्वचा पर रसायन युक्त उत्पादों के इस्तेमाल के कारण सूजन और रैशेज की समस्या हो सकती है। वहीं कभी-कभी कील-मुंहासों के कारण भी त्वचा में लालिमा और सूजन हो जाती है। ऐसे में त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं को कम करने के लिए स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण को कारगर माना जा सकता है।
आइए आप जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी फेस मास्क बनाने की विधि:
स्ट्रॉबेरी फेस मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए तीन स्ट्रौबरी, एक कटोरी और 1 चम्मच ताजा क्रीम।
सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को मसल लेंगे। अब स्ट्रॉबेरी गूदे में ताजा क्रीम मिलाकर उसका पेस्ट बना लेंगे। अब चेहरा अच्छी तरह धोने लेने के बाद इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं। फिर करीबन 10 मिनट पश्चात गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस स्ट्रॉबेरी फेस पैक का उपयोग हफ्ते में 1 बार किया जा सकता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39W09Py
Post a Comment